हरिद्वार। आगामी कुम्भ एवं कॉवड़ मेले की तैयारियों के मद्देनजर प्रशासन द्वारा हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है।गुरुवार को रेलवे रोड वाल्मीकि चौक से लेकर अपर रोड होते हुए भीमगोड़ा और खड़खड़ी क्षेत्र में बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई। इस दौरान अपनी तिरपाल हटाने का प्रयास कर रहा एक व्यक्ति छप्पर से नीचे गिरकर घायल हो गया,जिसे उपचार के लिए भेजा गया।कार्रवाई के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया,जब जेसीबी मशीन सुविधा होटल क्षेत्र में पहुंची।यहां स्थायी दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। वहीं खोखा-पटरी दुकानदारों ने भी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।उनका आरोप था कि रेलवे भूमि पर बने उनके खोखों को हटाया जा रहा है, जबकि नालों पर किए गए स्थायी अतिक्रमण के खिलाफ समान कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।इसके बाद प्रशासन की टीम पंजाब सिंध क्षेत्र पहुंची,जहां अमृतसरी वैष्णव ढाबा और शिव भोजनालय के ऊपर लगे बोर्डों को भी हटाया गया।इस कार्रवाई का स्थानीय व्यापारियों ने विरोध किया।कई दुकानदार जेसीबी मशीन के आगे लेट गए।बढ़ते विरोध के बीच सहायक नगर आयुक्त (एसएनए) महेंद्र यादव,व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजीव नैय्यर तथा स्थानीय व्यापारियों के बीच वार्ता हुई।बातचीत के बाद सहमति बनने पर प्रशासन ने फिलहाल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रोक दी।मौके पर तरुण नैयर,अजय अरोड़ा,निक्की,अनुज गुप्ता, बलकेश राजोरिया,गौरव सचदेव,वैभव सुखिजा,अंकन जैन,पंकज सुखिजा सहित सैकड़ों व्यापारी और दुकानदार मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *