सहारनपुर। थाना गागलहेडी पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन वाहन चोर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की गयी।
जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल 2026 को वादी श्री शहजाद पुत्र आस मोहम्मद निवासी मक्का बांस तहसील व जिला सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अज्ञात चोर द्वारा वादी की मोटरसाइकिल हीरो सुपर स्पलेण्डर रंग काला चोरी कर ले जाने की सूचना के सम्बन्ध मंे थाना गागलहेड़ी पर मुकदमा पंजीकृत कराया था।
एसएसपी निर्देशन में वाहन चोरी/नकबजनी आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना गागलहेड़ी पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 3 वाहन चोर फरमान उर्फ काला पुत्र सलीम निवासी कुम्हारहेडा थाना सरसावा जिला सहारनपुर,ााहिद पुत्र दीन मौहम्मद निवासी बंजारा बस्ती कैलाशपुर थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर, अनीस पुत्र युसुफ नि0 बंजारा बस्ती कैलाशपुर थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर को हिन्डन नदी के पुराने पुल के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे पर चोरी की गयी तीनों मोटर साइकिलें बरामद की गयी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *