हरिद्वार। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा का कहना है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के प्रदेश दौरे को लेकर कांग्रेसजन में उत्साह का माहौल है।उन्होने कहा कि अपने दो दिवसीय प्रदेश प्रवास के दौरान राहुल गांधी कांग्रेसजनो से मिलकर उन्हें आगामी चुनाव में जीत का मंत्र देंगे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत के साथ जनहित के मुद्दों को प्रदेश में उठाने का काम सड़क से सदन तक करने का काम कर रही है।राहुल गांधी द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उनमें जोश भरने का काम करेगें।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार संसद में देश की आम जनता की आवाज को उठाने का काम करते आ रहे है।जिससे उनके प्रति देश की जनता में विश्वास बढा है। आज देश की जनता आशा भरी निगाहों से उनकी तरफ देख रही है।संगठन में खेमेबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नही है सभी कांग्रेस नेता जनता की आवाज को उठाने का काम कर रहे है।उन्होने कहा कि कांग्रेस महापौर अनिता शर्मा ने अपने कार्यकाल में लगातार जनहित के कार्यों को कराने का कार्य किया।हरिद्वार उनके कार्यकाल में किये गये कार्यों को याद कर रही है।प्रदेश में विपक्ष की सरकार होने के बाद भी उन्होंने विभिन्न जनहित के प्रस्तावों को स्वीकृति के लिए नगर निगम बोर्ड में पारित का प्रदेश सरकार को भेजा।विपक्ष की सरकार होने के चलते उनके कई प्रस्तावों को लम्बे समय तक लंबित रखा गया।फिर भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्णय जनहीत में लेकर उन्हे मूर्तरूपदेने का काम किया। जिनमें जगजीतपुर में मेडिकल कालेज हेतु भूमि उपलब्ध कराना उत्तरी हरिद्वार में चिकित्सालय का निर्माण कराया जाना नगर निगम कार्यालय के नये भवन का निर्माण कराया जाने जैसे कई महत्वपूर्ण विकास कार्य है।अशोक शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के प्रदेश दौरे से प्रदेश कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस भारी जीत दर्ज करेगी। राहुल गांधी का यह दो दिवसीय दौरा संगठन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होने कहा कि राहुल गांधी के उत्तराखंण्ड पहुचने पर बड़ी संख्या में प्रदेश भर के काँग्रेसजन उनका देवभूमि में स्वागत करेगेें।उन्होने कहा कि उन्हे पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश प्रवास के चलते राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के आने वाले विधानसभा चुनावों में भारी जीत का मंत्र कार्यकर्ताओ को देकर के अभियान की शुरुआत करेगें।
