सहारनपुर। मानसी अभिनय गुरुकुल द्वारा आयोजित बाल रंगमंच शिविर में खेल-खेल में बच्चों का सर्वांगीण विकास हो रहा है। संस्था अध्यक्ष के.के. गर्ग ने बताया है कि 25 मई से 15 जून तक चलने वाला यह बाल रंगमंच शिविर छोटे बच्चों के लिए गर्मियों की छुट्टियों का एक नया अनुभव साबित होगा।
घ्इस शिविर में बच्चों को अभिनय, संवाद कौशल, टीम वर्क, मंच सज्जा, अनुशासन, बांसुरी वादन और नृत्य का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर के मुख्य प्रशिक्षक वरिष्ठ रंग निर्देशक योगेश पंवार हैं, जो कि पिछले 30 वर्षों से बाल रंगमंच शिविर का संचालन कर रहे हैं।
घ्इस शिविर में करीब 35 से 40 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया है कि इन बच्चों से एक नया नाटक तैयार करा रहे हैं जिसका मंचन शिविर के समापन पर होगा और इसका एक मंचन दिल्ली में भी किया जाएगा।
घ्श्उड़ानश् संस्था के बच्चे इस शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उड़ान के अजय सिंघल ने बताया है कि पिछले पांच वर्षों से लगातार इस शिविर में शामिल होकर बच्चे अपनी प्रतिभा का अनूठा प्रदर्शन कर रहे हैं। निर्देशक योगेश पंवार ने बताया है कि बच्चों को वात्सल्य मातृभूमि नाटक तैयार कराया जा रहा है। इस शिविर में 6 से 16 साल के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं।
