सहारनपुर। कलेक्ट्रेट में सोमवार को मासिक बैठक हुई। बैठक में बजाज शुगर मिल और टोडरपुर शुगर मिल के बकाया गन्ना भुगतान पर चर्चा होनी थी। इसके लिए डीसीओ और डिप्टी सीसी को 1 जून तक का समय दिया गया था। राष्ट्रीय सचिव चैधरी विनय कुमार ने बताया कि जिला गन्ना अधिकारी का तबादला हो जाने के कारण भुगतान पर वार्ता नहीं हो सकी। नए अधिकारी के आने तक चर्चा अगली तिथि को होगी। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीसी का घेराव अगली नियत तिथि पर किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। बैठक में हरिद्वार चिंतन शिविर पर भी विचार हुआ। यह शिविर हर वर्ष की तरह 15 से 18 जून तक लाल कोठी, हरिद्वार में होगा। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक में मंडल अध्यक्ष चैधरी अशोक कुमार, जिला प्रवक्ता चैधरी संजय, पश्चिम प्रदेश प्रवक्ता मास्टर रघुवीर सिंह, युवा जिला अध्यक्ष नदीम अंसारी, अमित मुखिया, बबलू, चैधरी भाग सिंह, पहल सिंह, सचिन, श्यामवीर सैनी, सोनू, खेर सिंह, मनोज, संजय चैधरी, मूसा प्रधान, सूचित, अरुण राणा, धर्मवीर, प्रवीण, सोनवीर, योगेंद्र, भूरा, प्रेम, ललित समेत सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *