सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस द्वारा शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार 31 मार्च 2026 को वादिया की लिखित तहरीर 20 मार्च 2026 से अभियुक्त भूरा पुत्र मोहसीन निवासी मौहल्ला इन्द्रा कालोनी कस्बा व थाना बेहट सहारनपुर द्वारा वादिया को शादी का झाँसा देकर वादिया की इच्छा के विरुद्ध वादिया से दुष्कर्म करना तथा वादिया द्वारा अभियुक्त के भाई के फोन पर सम्पर्क करने पर अभियुक्त की भाभी नाम पता नामालूम द्वारा गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने व अभियुक्त द्वारा शादी से मना कर देने की सूचना के सम्बन्ध में थाना बेहट पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
एसएसपी द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये थे । आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह दीखित के कुशल नेतृत्व मे आज थाना बेहट पुलिस एससी एसटी एक्ट मे वांछित अभियुक्त भूरा पुत्र मोहसीन निवासी मौहल्ला इन्द्रा कालोनी कस्बा व थाना बेहट सहारनपुर को उसके मसकन से गिरफ्तार किया गया।
