सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा धोखाधडी के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार गत 16 मई 2026 को वादी सलीम पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी ग्राम महेश्वरी खुर्द थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त मुजयन पुत्र मुस्तकीम निवासी चैधरी विहार थाना कोतवाली देहात सहारनपुर आदि द्वारा वादी के साथ धोखाधड़ी कर फर्जी प्लाट दिखाकर कुल 12 लाख रुपये (चार लाख रुपये बयाना, पांच लाख रुपये फर्जी मालिक मुकेश के माध्यम से व तीन लाख रुपये अतिरिक्त) हड़प लेने की सूचना के सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।
16 मई 2026 को ही वादी फरमान पुत्र फुरकान निवासी नूर बस्ती सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त मुजयन पुत्र मुस्तकीम निवासी चैधरी विहार थाना कोतवाली देहात सहारनपुर आदि द्वारा वादी के साथ धोखाधड़ी कर 180 वर्ग गज का फर्जी प्लाट दिखाकर कुल 4 लाख 30,000 रुपये हड़प लेने, फर्जी चेक देने व बाद में पैसे वापस मांगने पर रसूलपुर में रोककर वादी के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने की सूचना के सम्बध मे थाना कोतवाली देहात पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था ।
एसएसपी के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक हृ्रदय नारायण सिह के कुशल नेतृत्व में आज थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा उपरोक्त मुकदमों में वांछित अभियुक्त मुजयन पुत्र मुस्तकीम निवासी चैधरी विहार थाना कोतवाली देहात सहारनपुर को मढ तिराह के पास से गिरफ्तार किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *