हरिद्वार। कोतवाली नगर क्षेत्र में आज सुबह सप्तऋषि चौकी के पास श्रीराम पंजाबी ढाबे के सामने हुए सड़क हादसे में 1 महिला की मौत हो गई जबकि 38 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 7ः15 बजे राजस्थान के नागौर जिले से आए श्रद्धालुओं की बस सर्विस लेन से हाईवे पर मुड़ रही थी।तभी देहरादून की तरफ से आ रहे डम्पर ने बस को पीछे से टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि बस पलट गई।बस में सवार 45यात्री हरिद्वार में पूर्णिमा स्नान कर वापस नागौर लौट रहे थे।ये सभी भूपतवाला स्थित घांची धर्मशाला में ठहरे थे। हादसे के समय 3 बसों का काफिला जा रहा था।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला मेला अस्पताल और महिला अस्पताल पहुंचाया।घायलों में 30महिला, 6 पुरुष और 2 बालिकाएं शामिल हैं।एक महिला की मौत हो गई जिसका शव मोर्चरी में रखवाया गया है।पुलिस ने डम्पर को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
हाईवे पर हुए वाहन दुर्घटना के जिलाधिकारी ने दिए मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश’
हरिद्वार। यात्री बस में 45यात्री सवार थे,जो राजस्थान से थे। जिसमें 36यात्री घायल हो गए थे,जिनको उपचार हेतु मेला चिकित्सालय में भेजा गया था तथा एक महिला यात्री की इस दुर्घटना में मृत्यु हो गई,जिसकी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच हेतु उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा को जांच मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी हरिद्वार/जांच मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए है कि वह बस दुर्घटना की कारणों की जांच करते हुए 05दिन के भीतर जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
