विचारधारा, सादगी और संघर्ष का प्रतीक है चौधरी चरण सिंह का जीवन- राठी
हरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर जाट महासभा पंचपुरी द्वारा आर्य समाज भेल सेक्टर-1 में वैदिक यज्ञ का आयोजन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। यज्ञ उपरांत आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जाट महासभा पंचपुरी के अंतरिम अध्यक्ष चौधरी देवपाल सिंह राठी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी से प्रधानमंत्री पद तक का सफर तय करने वाले चौधरी चरण सिंह का राजनीतिक जीवन किसानों और ग्रामीण समाज के उत्थान के लिए संघर्ष का पर्याय रहा है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने किसानों,मजदूरों,शोषितों के अधिकार,उत्थान के लिए अनेक उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जीवन विचारधारा,सादगी और संघर्ष का प्रतीक है, सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।आचार्य योगेंद्र,भाजपा नेता संजीव चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने चौधरी चरण सिह का पूरा राजनीतिक जीवन ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसान-कमेरा वर्ग के सशक्तिकरण को समर्पित था।उनकी नीतियों का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण भारत के बीच की असमानता को चुनौती देना था।गोष्ठी में योगेन्द्र पाल राणा,काली चरण वर्मा,नरेंद्र सिंह,रकम सिंह,निरंकार सिंह,सिकंदर सिंह,रामचंद्र जाट,यशपाल सिंह,सीता राम, बसंत कुमार पुनिया,उदयवीर बालियान,पवन कुमार,भारत भूषण,देवेन्द्र कुंडू,देवेन्द्र कुमार,नौबाहर ,राजीव चौधरी,रणवीर सिंह,अशोक हुड्डा,राजवीर सिंह पंवार,मनवीर सिंह सिरोही,सुशील चौधरी, हरवीर सिंह बालियान,कृष्ण कुमार पुनिया,केपी सिंह,नरेन्द्र देशवाल,महक सिंह पंवार,अनिल राणा,शक्ति सिंह,वासन सिंह,हरपाल सिंह,बिजेंद्र कुमार,तरुण राठी,संजीव चौधरी,सत्येंद्र चौधरी ,गुरविंदर सिंह,शक्ति वर्धन,हरि सिंह,डा.संजील कुमार आर्य,डा.सुशील कुमार आर्य,सुखपाल सिंह पंवार,आशु चौधरी,रविन्दर आर्य,सुनील तोमर आदि मौजूद रहे।
