हरिद्वार। वरिष्ठ समाजसेवी,साहित्यकार एवं शिक्षाविद् त्रिलोक चन्द्र भट्ट को राज्य आन्दोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व.दिवाकर भट्ट द्वारा स्थापित सामाजिक एवं शैक्षिक संस्था तरूण हिमालय द्वारा संचालित तरूण हिमालय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य का दायित्व सौंपा गया है। विद्यालय के प्रबंधक बलदेव सिंह रावत तथा प्रबंध मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया।भट्ट की नियुक्ति शिक्षा,साहित्य,संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक योगदान तथा संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए की गई है।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में अध्यापक,अध्यापिकाओं एवं कर्मचारियों की बैठक में नवनियुक्त प्रधानाचार्य त्रिलोक चन्द्र भट्ट का परिचय कराया गया तथा पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया।नवनियुक्त प्रधानाचार्य त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने का माध्यम नहीं,बल्कि एक आदर्श समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि गरीब,जरूरतमंद और वंचित वर्ग के बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना संस्था की प्राथमिकता रही है और भविष्य में भी इसे और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखें,बल्कि उनमें संस्कार,अनुशासन,नैतिकता और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने के लिए भी पूर्ण मनोयोग से कार्य करें।भट्ट ने कहा कि विद्यालय के बेहतर परीक्षा परिणाम, प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों की सफलता तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय परिवार के सहयोग से संस्था को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।विद्यालय के प्रबंधक बलदेव सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा मंदिर तरूण हिमालय इंटर कालेज केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं,बल्कि सामाजिक चेतना और संस्कारों का केंद्र है।संस्था के अध्यक्ष गंगादत्त शर्मा ने कहा कि तरूण हिमालय पिछले कई दशकों से समाज सेवा,शिक्षा और सांस्कृतिक जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं,बल्कि समाज को जागरूक, संस्कारित और जिम्मेदार नागरिक प्रदान करना है।इस दौरान प्रबंध मंडल के ललित भट्ट,हर्ष मोहन,पूरन सिंह रावत,डा.अजय नेगी,प्रकाश बहुखंडी.भानु प्रकाश गैरोला,भगवती प्रसाद,ललित सिंह रावत,मनोज सिंह चौहान सहित अनेक पदाधिकारी,विद्यालय परिवार के सदस्य उर्मिला ममगाई,उमा भट्ट,आशीष,अदिति,दीप,दिप्ती,शशि गोदियाल,राजेश्वरी,सजल,मंजु असवाल,अंजु बडोनी ,लक्ष्मी पाल,दीपक नेगी,नेहा,कीर्ति,बबीता,शीतल थापा,लक्ष्मी थापा,साक्षी,मीना रावत,संगीता देवी,अनुप्रिया,प्रतीक,आकांक्षा,ज्योति,नीमा,कमल,सतीश जोशी,टेक बहादुर,शिव कुमार,अमितांशु, संयोगिता,शशि वाल्मीकि,चंदन आदि अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।
