हरिद्वार। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस अनुसूचित विभाग के महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ऋषिकुल स्थित कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मनोज जाटव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू दूरदर्शी और सर्वधर्म को मानने वाले नेता थे।स्वतंत्रता के बाद उन्होंने आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी और उद्योगों,बांध और बिजली परियोजनाओं की स्थापना की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी और रवीश भटीजा ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश की आजादी के बाद भारत को गरीबी,अशिक्षा और भुखमरी जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए विज्ञान और तकनीक को प्राथमिकता देते हुए देश में इसरो,भेल जैसे बड़े सार्वजनिक संस्थान स्थापित किये तथा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया।उन्होंने गुट निरपेक्ष आंदोलन चलाकर स्वतंत्र विदेश नीति अपनाते हुए विश्व को नई दिशा प्रदान की और वैश्विक स्तर पर भारत को नई पहचान दिलाई,जिससे भारत का विश्व में सम्मान बढ़ा।यूथ कांग्रेस के महानगर महासचिव सार्थक ठाकुर और युवा नेता समर्थ अग्रवाल ने कहा कि पंडित नेहरू विविधता में एकता और धर्मनिरपेक्षता के पक्षधर थे।जिसके चलते देश में विभिन्न धर्म, जाति और संस्कृति के लोग बिना किसी डर के समान अधिकारों के साथ रह सके।उन्होंने भारत में लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया।श्रद्धांजलि देने वालों में पप्पू राम,जावेद आलम, जवाहर चावला,दिनेशचंद गुप्ता,दीपक शर्मा,विशाल शर्मा,आकाश कटारिया,गुलशन कुमार, कमल, शिवम वाल्मीकि, राजबीर,नौशाद सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
