हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस 5जून से पूर्व शिक्षा विभाग जनपद हरिद्वार एवं उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) के संयुक्त अभियान में जनपद हरिद्वार के छह विकास खंडो के प्रत्येक विद्यालय द्वारा साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे प्रकृति पहल की तर्ज पर युवा नवीनीकरण ऊर्जा राजदूत बनाने हेतु क्विज प्रतियोगिता,निबंध प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।चारो विधाओं में प्रथम स्थान पर चयनित छात्र-छात्राओं को भेल सेक्टर-1 में आयोजित कार्यक्रम में 26मई को जनपद स्तर पर चयनित’युवा नवीनीकरण ऊर्जा राजदूत’ को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भीकम सिंह खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद,उरेडा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी युद्धवीर सिंह बिष्ट तथा उरेडा से ही जूनियर इंजी.शिल्पी मैडम तथा आयोजित स्थल के नोडल प्रधानाचार्य परमपाल सिंह एवं जनपद स्तर के कार्यक्रम नोडल अधिकारी राजेश राय शामिल रहें।चयनित छात्राओं को सर्टिफिकेट,मेडल एवं राजदूत बने बच्चों को ट्रॉफी प्रदान की गई।विभिन्न विधाओं में युवा नवीनीकरण ऊर्जा राजदूत रहे छात्र-छात्राएं विकासखंड बहादराबाद से कुमारी निशिका आर्य इंटर कॉलेज बहादराबाद,कुमारी मिस्बाह आर्य इंटर कॉलेज बहादराबाद,कुमारी मोमिना राजकीय इंटर कॉलेज श्यामपुर,कुमारी आरुषि रावत राजकीय इंटर कॉलेज श्यामपुर विकासखंड भगवानपुर से जैनब,कुमारी महिमा गुप्ता,कुमारी मुस्कान,बीव डीव इंटर कॉलेज भगवानपुर,विकासखंड खानपुर से कुमारी अक्षिता भाटी,कुमारी वंशिका चौधरी,कुमारी आशु नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर की छात्राएं युवा नवीनीकरण ऊर्जा राजदूत बने। मुख्य अतिथि भीकम सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं निरंतर ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत रहते हुए पूरे लगन से एवं प्रेरित रहकर अपने विद्यालय एवं अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया। विशिष्ट अतिथि युद्धवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि आज की वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत ऊर्जा संरक्षण पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है।छात्र-छात्राओं नें अपने विचारों के माध्यम से ऊर्जा संरक्षित करने का संकल्प लिया है जो की सराहनीय है।उत्तराखंड सरकार के इस कार्यक्रम में बच्चों का बढ़ चढ़कर भाग लेना यह दर्शाता है की वह दिन दूर नहीं जब ये राजदूत अपने राज्य को ऊर्जा संरक्षित करने में नंबर वन बनाएंगे।उन्होंने समस्त चयनित युवा नवीनीकरण ऊर्जा राजदूतों को बधाई देते हुए कहा कि ऊर्जा संरक्षण पर्यावरण संरक्षण के संबंध में जहां तक हो वह विभागीय सहयोग के साथ-साथ स्वयं अपने स्तर पर भी आगे बढ़कर समाज में जागरूकता फैलाये। देश हित एवं जनहित में कार्य करें। उन्होंने कार्यक्रम के चरणबद्ध एवं व्यवस्थित आयोजन हेतु कार्यक्रम नोडल राजेश राय को बधाई दी।
