मुजफ्फरनगर/देवबंद(सहारनपुर)। प्राप्त  समाचार के अनुसार कस्बा देवबंद के मौहल्ला गणपति विहार स्थित सेवानिवृत्त बीएसएफ कमांडेंट बाबूराम कनौलिया के आवास पर गुरु रविदास सेना (भारत) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गौतम एवं राष्ट्रीय महासचिव लोकेंद्र गौतम का कॉलोनीवासियों द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।स्वागत समारोह के बाद आयोजित बैठक में संगठन विस्तार एवं समाजहित के मुद्दों पर चर्चा की गई।इस दौरान सेवानिवृत्त बीएसएफ कमांडेंट बाबूराम कनौलिया को गुरु रविदास सेना (भारत) का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत करते हुए उन्हें मनोनयन पत्र प्रदान किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गौतम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को सतगुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के उत्थान एवं जागरूकता के लिए कार्य करना चाहिए।उन्होंने कहा कि रविदासिया समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से एक जनजागरण यात्रा आयोजित की जाएगी जो अंबाला से शुरू होकर दिल्ली तक निकाली जाएगी।बैठक में लोकेंद्र गौतम,बाबूराम कनौलिया,विनीत कनौलिया,अनुराग गौतम,हर्ष,सुनील,जितेंद्र, रविकांत, विकास,राज भूषण,सुभाष,अरविंद, वेदपाल,रामकिशोर,राजन,शीला,राजबीरी, सुशीला सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *