हरिद्वार। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मधुकांत गिरि को ओबीसी प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौधरी चेयरमैन ने मधुकांत गिरी की नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि मधुकांत गिरि लंबे समय से पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।संगठन को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।उन्होंने कहा कि मधुकांत गिरि अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और ओबीसी वर्ग को कांग्रेस से जोड़ने में अहम योगदान देंगे। नवनियुक्त प्रदेश महासचिव मधुकांत गिरि ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है,उसे पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निभाएंगे।उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और अधिक से अधिक युवाओं व पिछड़े वर्ग के लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना रहेगा।पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल एवं वरिष्ठ नेता रविश भटीजा ने मधुकांत गिरि को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह निर्णय संगठन के लिए लाभकारी साबित होगा।डा.संजय पालीवाल ने कहा कि मधुकांत गिरि के अनुभव और कार्यशैली से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी,आगामी चुनावों में इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट अरविंद शर्मा,ओपी चौहान ,गुलशन नैय्यर,सुभाष कपिल,सतीश गुजराल,अर्जुन सिँह चौहान,भोपाल सिह बिष्ट,कैलाश पाठक ,रवीश भटीजा,नितिन हांडा,तेलुराम प्रधान,पूर्व पार्षद अशोक शर्मा,पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट,पार्षद महावीर वशिष्ठ,साहित्यकार विनोद भृंग सहारनपुर,अमित झा,समाजसेवी डा.अशोक गिरि,महंत अनिल गिरि,मानदाता गिरि,बोबेन्दर गिरि,विपिन शर्मा,देव पांडे,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव शिवम गिरि,कांग्रेस नेता बलराम गिरि कड़क,चांद गिरि,एडवोकेट कुणाल गिरि ने भी मधुकांत गिरी को शुभकामनाएं और बधाई दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *