हरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ने ऋषिकुल स्थित कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस दौरान संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि आज ही के दिन सन् 1991में देश ने एक महान नेता, दूरदर्शी जननायक को खो दिया था।राजीव गांधी केवल एक राजनेता नहीं थे,वे एक आधुनिक और प्रगतिशील भारत के स्वप्नद्रष्टा थे।उन्होंने कहा कि देश को डिजिटल युग में ले जाने की नींव राजीव गांधी को ही है।संजय सैनी और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि स्व.राजीव गांधी ने युवाओं की शक्ति पर भरोसा किया और संविधान में संशोधन करके देश के फैसलों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 18वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि सत्ता का विकेंद्रीकरण कर पंचायत स्तर तक पहुंचाया।युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गौरव चौहान और महानगर महासचिव सार्थक ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के होनहार बच्चों को बेहतरीन और मुफ्त शिक्षा मिल सके,इसके लिए उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालयों की शुरुआत की।श्रद्धांजलि देने वालों में अनंत पांडेय,धर्मराज सैनी,जवाहर चावला ,दीपक कोरी,राजू चित्कारा,नितिन कश्यप,सागर बेनीवाल,देवेंद्र गैरोला,पुष्पनाथ शर्मा,राहुल चौहान,राजबीर सैनी,अवनीश राठौर,सोम पाल,आनंद राठौर,चन्दन शर्मा,कमल सैनी,जावेद आलम ,मुकुल शर्मा,सूरज कश्यप,पप्पू राम,शिवम बाल्मीकि,सागर राजपूत,राजीव जोशी,तीर्थ भाटिया, सतीश प्रजापति आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *