डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर/लखनऊ। प्राप्त समाचार के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा,कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ स्थित आईटीओटी अलीगंज (आईटीआई परिसर) में न्यू वर्कशॉप ब्लॉक-सी बिल्डिंग का उद्घाटन किया।इस नई बिल्डिंग में 10 नए व्यवसायों का संचालन शुरू किया गया है।इस अवसर पर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।उन्होंने छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाने,प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुधारने तथा बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों की संख्या कम करने पर विशेष जोर दिया।प्रमुख सचिव डा० हरिओम ने विभाग की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विभाग अधिक से अधिक छात्रों को लाभान्वित करने,प्रशिक्षण को रोजगारपरक बनाने तथा छात्रों के बेहतर प्लेसमेंट पर लगातार कार्य कर रहा है।निदेशक प्राविधिक डी. के. सिंह ने बताया कि नई बिल्डिंग बनने से संस्थान में व्यवसायों की संख्या 10 से बढ़कर 20 हो गई है तथा छात्र संख्या अब लगभग 1300 पहुंच गई है।उन्होंने बताया कि संस्थान आईटीआई प्रशिक्षकों को सीआईपीएस प्रशिक्षण भी प्रदान कर रहा है और अब तक 1338 प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों से संवाद किया तथा परिसर में नीम का पौधा भी लगाया।नए शुरू किए गए व्यवसायों में ड्रेस मेकिंग, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिक,इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मैकेनिक डीजल,मैकेनिक ट्रैक्टर,ऑफिस मैनेजमेंट,पेंटिंग टेक्नोलॉजी,सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस (हिंदी),इलेक्ट्रीशियन पावर डिस्ट्रीब्यूशन और टर्नर शामिल हैं।इस दौरान निदेशक प्रशिक्षण अभिषेक सिंह,अपर निदेशक मानपाल सिंह सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *