हरिद्वार। श्रीअखंड परशुराम अखाड़े के कार्यकर्ताओं ने रैपिडो पर प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज की डिलीवरी किए जाने का आरोप लगाते हुए पुराना रानीपुर मोड़ परशुराम चौक पर प्रदर्शन किया और कंपनी पर कार्यवाही की मांग की।श्रीअखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि रैपिडो द्वारा नॉनवेज की डिलीवरी कर धर्मनगरी की परंपरांओं का उल्लंघन किया जा रहा है,जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा।पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि स्वतंत्रता से पूर्व ही नगर पालिका बायलॉज के माध्यम से हरिद्वार में मांस मदिरा की बिक्री को प्रतिबंधित किया गया है।लेकिन रैपिडो द्वारा नियमों का उल्लंघन कर हरिद्वार में नॉनवेज की डिलीवरी की जा रही है।उन्होंने कहा कि इस प्रकार की ऑनलाइन डिलीवरी के माध्यम से विस्फोटक सामग्री भी भेजी जा सकती है।जिससे बड़े स्तर पर खतरा उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और नगर निगम को इसका संज्ञान लेकर कंपनी पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हरिद्वार और मां गंगा से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में यशपाल शर्मा,विष्णु प्रसाद शास्त्री,सचिन,कुलदीप चौहान,सुरेंद्र देव, प्रवीण शर्मा,स्वामी कार्तिकेय आदि शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *