हरिद्वार। आज हरिद्वार में स्थित शिवालिक नगर में एक होटल में सामाजिक संस्था आनंदम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लिया,विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका श्रीमती रीता अवस्थी ने और अध्यक्षता आनंदम संस्था के अध्यक्ष श्याम सुंदर अवस्थी ने की।अपने अध्यक्षीय भाषण में श्यामसुंदर अवस्थी ने कहा कि मां का स्थान ईश्वर से भी ऊपर है क्योंकि मां ही ब्रह्मा विष्णु महेश की जननी है।उन्होंने कहा कि यदि मां ना होती तो सृष्टि की रचना नहीं होती। इसलिए हमें मां की वंदना करनी चाहिए मां को नमन करना चाहिए।रीता अवस्थी ने कहा कि मां का स्थान समाज में सबसे ऊपर है मां सबसे पहली पाठशाला है जो अपने बच्चों को संस्कार प्रदान करती है।उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर भी ध्यान दें और समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए आगे बढ़कर कार्य करें क्योंकि क्योंकि मां ही समाज की निर्मात्री है। सीनियर सिटीजन फोरम के पूर्व अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता ने कहा कि आनंदम संस्था द्वारा हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस मना कर एक अच्छी शुरुआत की है,जिससे महिलाओं के सशक्तिकरण को बल मिलेगा।मेहताब आलम ने कहा कि मां के चरणों में निवास करने से और माता-पिता की सेवा करने से चारों धामों की यात्रा हो जाती है इसलिए अपने माता-पिता का सम्मान करें।कार्यक्रम की शुरुआत प्रभा शर्मा द्वारा गणेश वंदना से की गई।कार्यक्रम में वरिष्ठ लेखक पत्रकार मेहताब आलम ने जाने-माने फिल्म गायक मोहम्मद रफ़ी और किशोर कुमार के द्वारा गाए गए मां गंगा और देशभक्ति के गीत गाकर समां बांध दिया।गीता नायर श्रीजा त्रिपाठी एवं मीनाक्षी चावला द्वारा हास्य नाटिका जानू कुछ तो कहो का प्रभावशाली मंचन किया गया,वहीं नन्ही बच्ची डीपीएस रानीपुर की कक्षा 5 की छात्रा गर्विता ने शिव तांडव स्त्रोत पर प्रभावशाली ढंग से नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।रंजना वर्मा ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।अवस्थी दंपति श्यामसुंदर अवस्थी और रीता अवस्थी ने हास्य नाटिका प्रस्तुत कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।वही योगेश गुप्ता ने हास्य नाटक प्रस्तुत किया और मां पर एक भावपूर्ण कविता प्रस्तुत की।जबकि रविकांत गुप्ता ने मां पर कविता पाठ किया।श्रीजा त्रिपाठी और उनके पुत्र अनुरूप त्रिपाठी ने मां पर एक गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में सीनियर सिटीजन फोरम के पूर्व अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता और बीएचईएल के वरिष्ठ सेवानिवृत अधिकारी पूर्व महाप्रबंधक एच.एन.गुप्ता आदि मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *