हरिद्वार। कांग्रेस पर चंपावत घटना के नाम पर झूठी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया।इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा नेत्री अनु कक्कड़ ने कहा कि महिलाओं पर राजनीति करना बंद करें।झूठी घटना पर कांग्रेस पार्टी द्वारा बच्ची को बदनाम किया गया है।घटना मात्र आपसी रंजिश का नतीजा थी। लेकिन कांग्रेस पार्टी भाजपा की छवि को खराब करना चाहती है।सुनियोजित तरीके से पार्टी को बदनाम किया गया है।ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।प्रदेश उपाध्यक्ष रीता चमोली एवं जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने कहा कि महिलाओं का सम्मान नहीं किया जा रहा है। झूठी घटना पर कांग्रेस पार्टी द्वारा राजनीतिक रोटियां सेेकने का काम किया गया।राज्य की महिलाएं कांग्रेस पार्टी के चेहरे को पहचान चुकी हैं।महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। लेकिन कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को राजनीतिक बनाकर पेश कर रही थी।संजीव चौधरी एवं आशु चौधरी ने कहा कि भारत में महिलाओं को देवी का रूप माना जाता है।लेकिन कांग्रेस पार्टी मनगढ़ंत़ आरोप लगाकर भाजपा को बदनाम करने में लगी हुई थी।लेकिन पूरी घटना झूठी साबित हुई और कांग्रेस पार्टी से नकाब हट गया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं पर राजनीति करना बंद करें।प्रदर्शन करने वालों में रीता चमोली प्रदेश उपाध्यक्ष,अनु कक्कड़, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा,आशु चौधरी,जिला महामंत्री हीरा बिष्ट,संजीव चौधरी,शिप्रा शर्मा,रंजना चतुर्वेदी,संगीता प्रजापति,शर्मिला,रंजीता चौहान,चंचल आदि शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *