हरिद्वार। सलेमपुर निवासी विवाहिता ने ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगायी है। शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते रूबी पुत्री मजाहिर हसन ने 2वर्ष पूर्व उनकी शादी इमरान पुत्र गुलफाम निवासी ग्राम बसेड़ी थाना लक्सर से हुई थी।विवाह में पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार अच्छा खासा खर्च किया था। कुछ समय तक ससुराल में सब ठीक चलता रहा।लेकिन कुछ समय बाद पति इमरान के परिवारजन लड़ाई झगड़ा और मारपीट करने लगे।पति भी परिवार वालों की बातों में आकर मार पिटाई करता है। पूरा परिवार मिलकर घर से निकालना चाहता है।रूबी ने बताया कि उन्होंने लकसर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।इसके बाद एसएसपी शिकायत प्रकोष्ठ में पत्र दिया।उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।कहा कि मारपीट और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर वह अपने मायके में सलेमपुर आ गयी। रूबी ने पुलिस ने जानमाल की सुरक्षा और ससुराल पक्ष पर कार्रवाई करने की गुहार लगाते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *