हरिद्वार। बहादराबाद पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के 2 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 17संदिग्ध एटीएम कार्ड और घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक बरामद हुई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जिले में एटीएम ठगी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। 8 मई को उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज की टीम एसबीआई एटीएम बूथ,पीपल चौक के पास चेकिंग कर रही थी। तभी बिना नंबर प्लेट की काली पल्सर पर सवार 2युवक पुलिस को देखकर भागने लगे।पुलिस ने पीछा किया तो बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।दोनों झाड़ियों में भागे, लेकिन घेराबंदी कर पुलिस ने दबोच लिया।पकड़े गए आरोपी शिवा उर्फ शिव (32वर्ष)-निवासी फेरुपुर महाराणा प्रताप कॉलोनी,थाना पथरी पास से 10एटीएम कार्ड,सैमसंग 15 मोबाइल और 200नकद मिले।जबकि मधुसूदन उर्फ मनोज (28वर्ष)-निवासी गढ़मीरपुर,थाना रानीपुर के पास से 7एटीएम कार्ड,वन प्लस मोबाइल और 700नकद बरामद हुए।पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे पहले भी एटीएम ठगी में जेल जा चुके हैं।गिरोह एटीएम बूथों के आसपास रेकी कर बुजुर्गों,महिलाओं और कम पढ़े-लिखे लोगों को निशाना बनाता था।मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल देते और बाद में दूसरे एटीएम से पैसे निकाल लेते थे।घटना के दिन भी दोनों किसी भोले-भाले व्यक्ति की तलाश में बूथ के पास घूम रहे थे।आरोपियों के खिलाफ कोतवाली बहादराबाद में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।’पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह,एसआई हेमदत्त भारद्वाज,कांस्टेबल बिरेन्द्र सिंह,मुकेश नेगी ,नितुल यादव शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *