हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ नागरिकों के जमकर घोषणा की। उन्होने कहा कि नैनीताल के कोटाबाग में वृद्ध आश्रम का निर्माण किया जायेगा जिसमें सभी सुविधाएं होंगी तथा प्रत्येक जनपद में जहॉ वृद्ध आश्रम नहीं हैं,वहॉं वृद्ध आश्रम खोले जायेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा बृद्धजनों के कल्याणार्थ एक एप भी लॉन्च किया गया।समारोह में समाज कल्याण विभाग की कॉफी टेबल बुक अभय उदय का भी विमोचन किया गया।बुजुर्गों को बताया समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर। उन्होने कहा कि राज्य में 6 लाख से अधिक वरिष्ठजनों को मिल रही पेंशन का लाभ। वृद्धाश्रमों के विस्तार और आधुनिकीकरण पर सरकार का फोकस जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम को दिया जा रहा बढ़ावा।मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और सुरक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को हल्द्वानी स्थित डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026 में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में बुजुर्गों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनका सम्मान ही किसी भी सभ्य समाज की पहचान है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं,जिनके अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को सही दिशा मिलती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस परिवार और समाज में बुजुर्गों का सम्मान होता है,वहां सुख,शांति और समृद्धि का वास होता है।उन्होंने समारोह में वरिष्ठ नागरिकों द्वारा वॉलीबॉल,फुटबॉल और बैडमिंटन जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि यह संदेश देता है कि उम्र केवल एक संख्या है और जीवन में ऊर्जा एवं उत्साह का कोई विकल्प नहीं है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत राज्य के लगभग 6लाख वरिष्ठजनों को प्रतिमाह 1500रुपये की पेंशन डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जा रही है।साथ ही,पति-पत्नी दोनों को अलग-अलग पेंशन देने का निर्णय उनकी आर्थिक सुरक्षा को और सुदृढ़ कर रहा है।मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य में वृद्धाश्रमों की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।बागेश्वर,चमोली और उत्तरकाशी में राजकीय वृद्धाश्रम संचालित हैं,जबकि देहरादून,अल्मोड़ा और चम्पावत में नए भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। कहा कि अटल वयोअभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए पोषण,स्वास्थ्य सेवाएं और मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।इस वर्ष 1300 वरिष्ठ नागरिकों की निशुल्क सर्जरी का लक्ष्य रखा गया है।उन्होंने यह भी कहा कि माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू किया गया है,जिसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को अपने भरण-पोषण के लिए कानूनी अधिकार प्राप्त हैं। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके सम्मान,सुरक्षा और सुविधाओं के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा उनके गरिमामय जीवन के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अनेक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13वरिष्ठ नागरिकों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। इनमें डा.ललित मोहन उप्रेती, रमेश मटेला,पं.गोपाल कृष्ण बडोला,डा.भुवन चन्द्र जोशी,डा.त्रिभुवन दत्त शर्मा,आचार्य हरीश चन्द्र पंत,आशुतोष पंत,योगेश पांथरी,सुरेश आर्य,गणेशी देवी,अशोक कुमार पंत,गम्भीर सिंह चौहान ,अनन्त प्रसाद नौटियाल के साथ ही वरिष्ठ लोगों के मध्य फुटबाल,बैटमिंटन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी मनोज जोशी,मनोज सनवाल,गुरमीत सिह,शंकर सिंह भण्डारी,हरिमोहन आर्य, राजश्री तिवारी तथा अरविन्द पाण्डे को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री जनपद प्रभारी मंत्री खजान दास,मंत्री शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा ने भी प्रदेश में वरिष्ठ नागरिकों के कल्यायार्थ संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विधायक सरिताआर्य,डा.मोहन सिंह बिष्ट,अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल,मेयर गजराज सिंह बिष्ट,अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद रामचंद्र गौड़, उपाध्यक्ष नवीन लाल वर्मा,दायित्वधारी डा.अनिल कपूर डब्बू,दिनेश आर्य,सुरेश भट्ट,भावना मेहरा, शंकर कोरंगा,हरक सिंह नेगी,शान्ति मेहरा,फरजाना,एस नामधारी,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, साकेत अग्रवाल,राजेन्द्र सिह बिष्ट,मेजर जनरल सेनि.इन्द्रजीत सिंह,कर्नल सेनि.बीएस रौतेला ,आईजी रिद्धिम अग्रवाल,जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, निदेशक समाज कल्याण डॉ.संदीप तिवारी,अपर सचिव समाज कल्याण प्रकाश चंद्र,एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी,सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डे के अलावा वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के पदाधिकारी,पेंशनर वेलफेयर के सदस्य,विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *