हरिद्वार। उत्तराखंड स्थापना दिवस पर आयोजित रजत जयंती समारोह 9 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देहरादून में आयोजित होने वाली रैली के संबंध में भाजपा जिला कार्यालय जगजीतपुर पर एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा और संचालन महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने की। बैठक में जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि उत्तराखंड के रजत जयंती समारोह में हम सब अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आंदोलनकारियो ने उत्तराखंड राज्य बनाने में अपनी जान तक न्योछावर कर दी।बैठक में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महामंत्री और भाजपा उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने तैयारी का जायजा लेते हुए कार्यकर्ताओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण अटल बिहारी वाजपेई के द्वारा किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव इस राज्य से है। हमारे युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां पर भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। उन्होंने सशक्त नकल विरोधी कानून और भू अध्यादेश जैसे कानून बनाकर हम सब को गौरान्वित किया है। जिनकी मिसाल पूरे राष्ट्र में दी जाती है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचने का आह्वान किया। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार ने कहा कि उत्तराखंड के रजत जयंती समारोह में अनेक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।जिसका शुभारंभ हरिद्वार से हो चुका है।जिसमें हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन,रामनगर में किसान सम्मेलन, और राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन हम सबको मिलने वाला है। जिले के प्रभारी अनिल गोयल ने सभी मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी से तैयारी के बारे में विशेष बातचीत करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को घर घर जाना है। उन्होंने कहा कि 25वर्ष पूरे होने पर हमारा उत्तराखंड एक युवा राज्य के रूप में उभर कर सामने आया है। सब का दायित्व है कि हम सब सरकार की उपलब्धियां को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष,पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद,नगर पालिका शिवालिकनगर अध्यक्ष राजीव शर्मा,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,प्रदेश प्रकोष्ठ सहसंयोजक सचिन अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा,निपेंद्र चौधरी,आशु चौधरी,संदीप अग्रवाल,प्रीति गुप्ता, रितु ठाकुर,पारुल चौहान,भूप सिंह,पृथ्वी सिंह राणा,राजेंद्र कटारिया,विवेक चौहान,विपिन शर्मा तरुण नय्यर,तेलूराम प्रधान,सुशील कुमार,प्रताप प्रधान,निर्मल सिंह,प्रणव यादव,मनोज कुमार गौतम,विक्रम चौहान,मनीष प्रधान,दीपांशु विद्यार्थी,कमल प्रधान,भगत सिंह,राजकुमार नौटियाल,राजीव भट्ट,सतीश कुमार, अरुण चौहान,शिवम त्यागी सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *