मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में फिल्म निर्माण को दे रहे बढ़ावा-सैम पटेल
हरिद्वार। उत्तराखंड में बनी फिल्म पंख होते तो उड़ जाते के प्रोड्यूसर सैम पटेल एवं फिल्म के कलाकारों ने हॉरर,थ्रिलर,सस्पेंस एवं मनोरंजन से भरी फिल्म से जुड़ी कहानी से पत्रकारों को रूबरू कराया। मंगलवार को क्लब में पत्रकारों से वार्ता के दौरान प्रोड्यूसर सैम पटेल ने कहा कि पंख होते तो उड़ जाते फिल्म बेहद मनोरंजन से भरी हुई है।हॉरर,थ्रिलर और सस्पेंस इस फिल्म में देखने को मिलेगा।उत्तराखंड की हसीन वादियों में फिल्म की शूटिंग की गई है। स्थानीय कलाकारों को भी फिल्म में मौका दिया गया है।सैम पटेल ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फिल्म नीति को बढ़ावा दे रहे हैं।फिल्म निर्माण के लिए सब्सिडी भी मुहैया कराई जा रही है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सुंदर नर्संगिक वादियां हैं।पंख होते तो उड़ जाती के कलाकारों ने फिल्म में बेहतरीन अदाकारी की है।जिसमें मुख्य रूप से विपिन,जसप्रीत कौर,अरमान ताहिल,उपासना,सुदेश बेरी शाहबाह खान जैसे कलाकार हैं। निश्चित रूप से लोगों को यह फिल्म भरपूर मनोरंजन प्रदान करेगी।राज्यमंत्री ओमप्रकाश जग्दमनि ने सभी कलाकारों को बधाई दी और कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फिल्म निर्माताओं को उत्तराखंड में फिल्म निर्माण के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।सरकार द्वारा अन्य सुविधाओं के साथ सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है।जिससे फिल्म जगत के लोग उत्तराखंड में लगातार शूटिंग के लिए आ रहे हैं।लाइन प्रोड्यूसर पुरुषोत्तम अग्रवाल ने कहा कि पंख होते तो उड़ जाते फिल्म लोगों को अवश्य पसंद आएगी।उन्होंने फिल्म के कलाकारों की एक्टिंग की प्रशंसा की। कहा कि 1 मई को देशभर में फिल्म रिलीज होने जा रही है।पोस्टर लॉन्च धर्मनगरी में हुआ है। फिल्म का म्यूजिक रेड रिबन के बैनर तले रिलीज हुआ है।फिल्म के गाने बिजली हूं मैं और नजरों ने तेरी मुझसे पहली ही चर्चा बटोर रहे हैं।फिल्म कलाकार जसप्रीत कौर,अरमान ताहिल एवं विपिन आदि ने बताया कि फिल्म में भरपूर मनोरंजन है।युवा कलाकारों को फिल्म में एक्टिंग करने का मौका मिला है।जिससे निश्चित रूप से उत्तराखंड अभिनेताओं को अपने हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल का कलाकारों का फूलमाला पहनकर स्वागत किया।
