हरिद्वार। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य प्रदार्थ में किसी प्रकार की कोई मिलावट एवं ओवर रेटिंग न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को जनपद में संचालित हो रहे होटल, ढाबों,दुकानों एवं रेस्टोरेंट में निरंतर छापेमारी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसी के मददे्नजर आम के सीजन की शुरुआत से पहले केमिकल से आम और अन्य फलों को पकाने से रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाया।मंगलवार की सबेरे ज्वालापुर स्थित मंडी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तमाम दुकानों और आढ़तियों के फलों की जांच की। साथ ही राइपिंग चेंबर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग ने आम और अन्य फलों के आठ सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे। अधिकारियों ने कहा कि अगर फलों को खतरनाक केमिकल से पकाए जाने की पुष्टि होती है तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।सहायक आयुक्त/जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के अनुसार उपायुक्त,खाद्य सुरक्षा (गढ़वाल मण्डल) आर.एस.रावत के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा दल,उनके द्वारा, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन,योगेन्द्र पाण्डेय,कैलाश चन्द्र टम्टा तथा कपिल देव, मंडी निरीक्षक अजय यादव शामिल रहे।खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा हरी सब्जी एवं फलमंडी, सराय रोड,ज्वालापुर,में होलसेल एवं रिटेल फल विक्रेताओं का निरीक्षण किया गया।टीम द्वारा फलों को पकाने वाली स्प्रे एथलीन गैस तथा एथलीन सेसे (पुड़िया) सहित फलो के कुल 08खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे।फलों को पकाने में प्रयुक्त होने वाली इथलीन गैस निर्माता कंपनी-मैसर्स नीलकंठ इन्टरप्राइजेज (इण्डिया)नोहर,हनुमानगढ़,राजस्थान तथा इथलीन सेसे(पाऊच) बनाने वाली निर्माता कम्पनी-एम.एम.ट्रेडर्स,साहिबाबाद गाजियाबाद को खाद्य सुरक्षा एवं मानक (लेबलिंग एन्ड डिस्प्ले)रेगुलेशन 2020 के तहत नोटिस जारी किया गया है।
