हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अवगत कराया है कि भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का कार्य जनपद हरिद्वार में 25 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया गया है जो 24 मई 2026 तक संचालित किया जायेगा।जनपद में जनगणना का कार्य पारदर्शिता एवं सफलतापूर्वक के साथ सम्पन्न कराए जाने के लिए जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों के साथ बैठक आयोजित करते हुए सभी अधिकारी को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में जनगणना कार्य हेतु तैनात किए गए पर्यवेक्षको एवं प्रगणको द्वारा किए जा रहे कार्यों की निगरानी/मॉनिटरिंग करेंगे,जिससे कि जनगणना का कार्य पारदर्शिता के साथ समय पर सम्पन्न कराया जा सके। उन्होंने अवगत कराया है कि इस चरण में नियुक्त पर्यवेक्षक एवं प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जा रहा है।यह कार्य जनगणना प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है,जिसके माध्यम से प्रत्येक मकान का विस्तृत विवरण संकलित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य को सफलतापूर्व सम्पन्न कराने के लिए 2944 प्रगणक एवं 478पर्यवेक्षक/सुपराइजर तैनात किए गए है।जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना-2027कई दृष्टियों से विशेष एवं ऐतिहासिक है,क्योंकि यह पहली बार पूर्णतःडिजिटल माध्यम से संपादित किया जा रहा है।इस बार संपूर्ण कार्य मोबाइल एप्लिकेशन आधारित है तथा जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली का उपयोग किया जाएगा,जिससे कार्य की पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित होगी।जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य हेतु तैनात किए गए पर्यवेक्षक एवं प्रगणक को निर्देश दिए है कि जनगणना कार्य इव महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है तथा इस कार्य को सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वाहन कुशलता एवं पारदर्शिता के साथ करे,इसमें किसी भी तरह से कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कर्मिको का सहयोग करते हुए सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से बचें एवं प्रशासन का सहयोग करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *