डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर/शामली। स्मार्ट मीटर से जुड़ी लगातार सामने आ रही समस्याओं को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने आम जनता से अपील की है कि वे अगले कुछ महीनों तक नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन न करें।
बुधवार को इस मुद्दे को लेकर चौधरी शाह आलम ने इंटेली स्मार्ट कंपनी के सीनियर मैनेजर देवेंद्र सिंह राठौर से मुलाकात की। राठौर मुजफ्फरनगर और शामली दोनों जिलों में स्मार्ट मीटर से संबंधित कार्य देख रहे हैं।बैठक में लंबे समय से विभागीय लापरवाही के चलते उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।इस दौरान कई गंभीर मामले सामने आए।कूकड़ा की अहमदनगर कॉलोनी में शमीमा को पहले बिजली कनेक्शन दिया गया, लेकिन बाद में उसे काटकर मीटर उखाड़ लिया गया।वहीं मिमलाना रोड निवासी रफीक के घर पर आठ माह पूर्व लगाया गया मीटर किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज था।मौके पर ही रफीक का सही मीटर बदलवाकर समस्या का समाधान कराया गया।मैनेजर देवेंद्र सिंह राठौर ने अन्य लंबित समस्याओं के भी शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।वहीं चौधरी शाह आलम ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि बिना जनसहमति के स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाने दिए जाएंगे।उन्होंने कहा कि पहले क्षेत्रवार कैंप लगाकर जनता को पूरी जानकारी दी जाए और उनकी सहमति ली जाए उसके बाद ही आगे की कार्रवाई हो।उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि रिचार्ज वाले स्मार्ट मीटर जबरन लगाए गए, तो किसान संगठन इसका विरोध करेगा और जनता के साथ खड़ा रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *