हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर वरिष्ठ नागरिक संगठनों की बैठक बुलाने की मांग की है।संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि हरिद्वार में नौ वरिष्ठ नागरिक संगठन कार्य कर रहे हैं।जिलाधिकारी द्वारा समय-समय पर सभी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ उनकी समस्याओं को सुनने और अपना मार्गदर्शन देने के लिए शिष्टाचार बैठकों को आयोजन किया जाता है।सरकार द्वारा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अपील अधिकरण का गठन कर वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने ओर कानूनी सहायता का अधिकार दिया गया है।चौधरी चरण सिंह ने बताया कि संगठन ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से भेंटकर सभी नौ नागरिक संगठन के पदाधिकारियों की सूची और उनके मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए जल्द बैठक आयोजित करने का आग्रह किया है।जिलाधिकारी ने जल्द संगठन प्रतिनिधियों के साथ शिष्टाचार भेंट करने और समस्याओं के संदर्भ में कानूनी सहायता की जानकारी देने का आश्वासन दिया है।ज्ञापन देने के दौरान वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के उपाध्यक्ष विद्या सागर गुप्ता भी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *