हरिद्वार। बीएचईएल के कार्पाेरेट कार्यालय के मानव संसाधन विभाग के कार्यपालक निदेशक एम.श्रीधर ने भेल सेक्टर-1हरिद्वार स्थित डा.भीमराव अंबेडकर भवन का भ्रमण किया।भ्रमण के दौरान उन्होंने बीएचईएल अनुसूचित जाति इम्प्लाईज वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा संचालित डा.भीमराव अंबेडकर शिक्षा सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क कक्षाओं का अवलोकन किया।आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सर्वसमाज के बच्चों को दी जा रही निःशुल्क शिक्षा ,कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं कैरियर मार्गदर्शन की सराहना की।एम.श्रीधर ने कहा कि कि बीएचईएल अनुसूचित जाति इम्पलाईज वेलफेयर एसोसिएशन को सामाजिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते देख उन्हें अत्यन्त प्रसन्नता हो रही है।आज के परिवेश में जहां अधिकतर लोग अपनी व्यक्तिगत समस्याओं में ही उलझे रहते हैं,वहीं एसोसिएशन द्वारा संचालित शिक्षा कार्यक्रम वास्तव में मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण पेश कर रहा है।उन्होंने कहा कि डा.भीमराव अंबेडकर भवन का भ्रमण उनके जीवन के यादगार पलों में से एक रहेगा।संतोष कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक(मानव संसाधन)ने कहा कि संस्था द्वारा वर्षों से संचालित शिक्षा सहभागिता कार्यक्रम सर्व समाज के वंचित वर्ग के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।पार्थ सारथी गौड़ा अपर महाप्रबंधक(मानव संसाधन) ने कहा कि डा.अम्बेडकर भवन पिछले 12वर्षों से निर्धन परिवारों के लिए आशा की किरण बना हुआ है।एसोसिएशन के महासचिव रविन्द्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आश्वस्त किया कि वरिष्ठ प्रबंधन और साथियों के मार्गदर्शन में संस्था को उन्नति के नए शिखर पर ले जाया जाएगा।अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।संस्था की ओर से एम.श्रीधर को पुष्प-गुच्छ,अंगवस्त्र एवं प्रतीक-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।इस दौरान आर.एल.व्यास,संजीव कुमार उप महाप्रबंधक,अमित कुमार पात्रा वरिष्ठ प्रबंधक,एसोसिएशन के सचिव नितेश दाबड़े,कोषाध्यक्ष अजय कुमार,मुख्य प्रभारी रविकांत बंधु,संयुक्त प्रभारी शिव कुमार,सह प्रभारी योगेंद्र सिंह,विंग प्रभारी भगवान दास ,मोहकम सिंह,ड्यूटी प्रभारी धीर सिंह,मुकेश कुमार,करण पाल,बृजेश कुमार,मंजीत सिंह, अशोक कटारिया,ब्रह्मपाल सिंह,मनीष कुमार,पवन कुमार,विनय दाबड़े,उदयराम,राजपाल,योगेंद्र राम सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
