हरिद्वार। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर.के.सिंह की अध्यक्षता में सुरक्षित मातृत्व,स्वस्थ शिशु,उज्ज्वल भविष्य”थीम के अंतर्गत रानी धर्म कुंवर राजकीय महाविद्यालय ,दल्लावाला (खानपुर)में एक बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में स्थानीय नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।शिविर में कुल 417व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया,जिनमें निम्नानुसार सेवाएं प्रदान की गईं। एएनसी जांच 72,हाई रिस्क प्रेग्नेंसी जांच 13,गैर-संचारी रोग जांच 237,चेस्ट एक्स-रे 38,रक्त जांच 57,टीबी हेतु स्पुटम जांच 28,आयुष्मान कार्ड निर्माण 82,एचआईवी स्क्रीनिंग/टेस्टिंग 40/25 की गई।इस अवसर पर एसीएमओ डॉ.अनिल वर्मा,ग्राम प्रधान दल्लावाला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.कुंदन कुमार भी उपस्थित रहे।शिविर में हिमालयन इंस्टिट्यूट की मेडिकल टीम द्वारा विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान की,जिनमें जनरल फिजिशियन,बाल रोग विशेषज्ञ ,स्त्री एवं प्रसूति रोग,नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ शामिल रहे।स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ.प्रदीप कुमार,डॉ.फिरोज खान,डॉ.कोमल,डॉ.गुलशेर अली,डॉ.हेमंत खड़क वाल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों अवनीश,अशोक,आनंद,सुधीर,सीएचओ,एएनएम,आशा कार्यकर्ता,चंदन लैब, एनटीईपी/एनएसीपी टीम,आरकेएसके काउंसलर एवं आरबीएसके टीम का सराहनीय योगदान रहा।शिविर के सफल आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं उनकी टीम का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
