हरिद्वार। महामहिम राष्ट्रपति के रविवार को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत शनिवार को ड्यूटी में नियुक्त पुलिस एवं प्रशासन के कर्मियों को दिशा निर्देश दिए गये। ब्रीफ करते हुए पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु महत्वपूर्ण जानकारियां व आदेश निर्देश दिए गए,ताकि समय से तैयारी समय से पूर्ण कर दुरस्त कर दी जाए। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने पुलिसबलों को राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर कई दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि ड्यूटी में किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,सभी लोग एक दूसरे से समन्वय बनाकर इस कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराए जाने से योगदान देंगे।केवल एक पॉइंट पर खड़ा नहीं होना है बल्कि अपने चारों तरफ क्या हो रहा है,इसकी जानकारी भी रहनी है।कार्यक्रम समाप्त होने का आदेश जारी होने तक किसी भी दशा में ड्यूटी पॉइंट कदापि न छोड़ें। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पास जारी किए गए हैं।बिना पास किसी भी प्रकार से प्रवेश बिल्कुल वर्जित रहेगा।किसी भी संदिग्ध गतिविधि लगने पर तत्काल अपने प्रभारी अधिकारी को सूचना दें।किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।यह ड्यूटी काफी महत्वपूर्ण है इसलिए चाहे कर्मचारी स्तर पर हो या अधिकारी स्तर पर हमें सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करना है। सभी लोग आपसी समन्वय बनाकर महत्वपूर्ण सूचनाओं का समय से आदान-प्रदान कर सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करवाना है किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो अपने लिंक ऑफिसर को तत्काल सूचित करवाएंगे। अतिविशिष्ट महानुभाव के जनपद आगमन पर कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था एवं वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही न हो,बनाए गए रूट प्लान के अनुसार यातायात व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। ब्रीफिंग के दौरान एसपी क्राइम द्वारा सभी ट्रैफिक कर्मियों को पंक्चुअल रहने और सतर्कता से ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया,फ्लीट मूवमेंट के समय सभी लोग एक दूसरे से कोऑर्डिनेशन बनाकर अपने-अपने क्षेत्र में पास करवाना सुनिश्चित करेंगे।ब्रीफिंग कार्यक्रम में एसएसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट सहित पुलिस मुख्यालय से आए अन्य अधिकारी एवं जनपद के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी /कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।
