देहरादून। राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई),देहरादून चैप्टर द्वारा राजपुर रोड स्थित हुडको सभागार में“लोकतंत्र में जनसंपर्क का महत्व”विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।कार्यक्रम में चैप्टर के अध्यक्ष एवं उपनिदेशक रवि बिजारनिया ने कहा कि लोकतंत्र में जनसंपर्क सरकार और जनता के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करता है।प्रभावी जनसंपर्क के माध्यम से संवाद स्थापित होता है और इसी संवाद से विश्वास का निर्माण होता है,जो समाज में आशाओं को साकार करता है।हुडको के क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव ने कहा कि जनसंपर्क केवल शासन- प्रशासन तक सीमित नहीं है,बल्कि परिवार और समाज के स्तर पर भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।उन्होंने वर्तमान समय में संचार के बढ़ते माध्यमों के बीच जिम्मेदार संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया।चैप्टर के सचिव अनिल सती ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी। गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ पत्रकार संजीव कंडवाल ने किया।इस अवसर पर राकेश डोभाल,प्रियांक वशिष्ठ,सुशील कुमार,मनोज सती,रितिक,वैभव गोयल,विमल डबराल,दिनेश कुमार,दीपक शर्मा,संजय पांडेय, पुष्कर नेगी सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
