सहारनपुर। माता रमाबाई महिला मित्र मंडल ने बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनायी गयी और उनके संघर्ष मय जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समाज से एकजुट होने का आह्वान किया।
जेएस गंगा स्कूल ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मित्र मंडल के सदस्यों द्वारा बुद्ध वंदना की प्रस्तुति से किया गया। इस अवसर पर हुकुमचंद वाल्मीकि के नेतृत्व में बाल कलाकारों की टीम ने डॉ.अंबेडकर के जीवन चित्रण का मंचन कर सभी को मंत्र मुक्त कर दिया। मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने बाबा साहब अंबेडकर के संघर्ष मय जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समाज से एकजुट होने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महिला मित्र मंडल के सदस्यों ने अतिथियों को शॉल व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महिला मित्र मंडल की प्रमुख सदस्य संगीता तेगवाल कविता सिंह, किरण सिंह, पूनम लांबा, शशि मौर्या, रेनू दुधारा, उषा सिंह, अंजलि, मोनिका सिंह, विमला देवी ने कार्यक्रम में अपनी शानदार प्रस्तुति देकर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर संजय तेगवाल, सीताराम सहगल, डॉ.महेश चंद्र, डॉक्टर अरविंद कुमार, डॉ अश्विनी, डॉ.बृजपाल, रवि कुमार बौद्ध आदि समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बृजपाल सिंह ने किया।
