हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के स्वामी श्रद्धानन्द स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। एकदिवसीय इस शिविर में विश्वविद्यालय के शिक्षकों,कर्मचारियों,छात्र-छात्राओं तथा उनके परिजनों ने स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ प्राप्त किया। चिकित्सा शिविर में दिल्ली स्थित संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.राधा सोम ने स्त्री रोग संबंधी जांच एवं परामर्श प्रदान किया,जबकि दिल्ली सरकार के बुराड़ी अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रकर्ष कुमार ने त्वचा रोगों से संबंधित समस्याओं की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी।दोनों विशेषज्ञ चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं।कुलपति प्रो.प्रतिभा मेहता लूथरा ने शिविर के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर नियमित अंतराल पर आयोजित किए जाते रहेंगे।इस अवसर पर कुलसचिव प्रो.सत्यदेव निगमालंकार ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सजग है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।स्वास्थ्य केन्द्र के समन्वयक डॉ.हरीश चन्द्र ने बताया कि चिकित्सा शिविर का उद्देश्य विश्वविद्यालय परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।स्वामी श्रद्धानन्द स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक डॉ.समीर श्रीवास्तव ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र द्वारा कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित किये गए कैंप में कर्मचारियों ने चिकित्सा शिविर का लाभ लिया।उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने समविश्वविद्यालय प्रशासन व शिविर में आये चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *