एम अफज़ल गौर
बुग्गावाला (हरिद्वार)
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बुग्गावाला पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थाना बुग्गावाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खनन सामग्री से भरे तीन ओवरलोड डंपरों को सीज कर दिया।
गौरतलब है कि नवनियुक्त थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने चार्ज संभालते ही अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन पर पैनी नजर रखना शुरू कर दिया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया, जिसका असर अब कार्रवाई के रूप में सामने आ रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात थाना प्रभारी अंकुर शर्मा के नेतृत्व में चौकी अमानतगढ़ क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने ओवरलोडिंग करते हुए तीन डंपरों को पकड़ा और नियमानुसार सीज कर दिया।
थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में ओवरलोडिंग और अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई करने वाली टीम में उ० नि० देवेंद्र चौहान (चौकी प्रभारी), हे० का० कुश यादव तथा का० भागचरह शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *