कुंभ 2027 के निर्माण कार्यों में लाये गुणवत्ता,अन्यथा लापरवाही पर होगी कार्यवाही-धामी
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित देवभूमि रजत उत्सव 2025 कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राज्य निर्माण में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले राज्य आंदोलनकारियों,मातृशक्ति को नमन किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का ये रजत उत्सव एक उत्सव मात्र नहीं,बल्कि उन राज्य आंदोलनकारियों,माताओं-बहनों और युवाओं के प्रति अपनी भावांजलि अर्पित करने का पावन अवसर है जिन्होंने उत्तराखंड राज्य स्थापना के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम हरिद्वार शहर में जहां एक ओर 186करोड़ रुपए से सीवरेज नेटवर्क निर्माण के साथ ही पूरे शहर में 187करोड़ रुपए से अधिक की पेयजल परियोजनाओं पर कार्य कर रहे हैं।स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृण बनाने के लिए मेडिकल कॉलेज के निर्माण के साथ ही लालढांग क्षेत्र में मॉडल डिग्री कालेज की स्थापना की और हरिद्वार में शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए भी हर संभव प्रयास किए हैं।कहा कि हमारी सरकार धर्मनगरी को काशी विश्वनाथ एवं उज्जैन महाकाल कॉरिडोर की भांति भव्य और दिव्य रूप देने के लिए हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर का निर्माण भी करा रहे हैं,जिसकी डीपीआर भी तैयार हो चुकी है।इसके साथ ही हरिद्वार में हेली सेवाओं के लिए हेलीपोर्ट का निर्माण करने की कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है।कहा कि हम हरकी पैड़ी से मां चंडी देवी तक रोपवे के निर्माण और लालढ़ांग की बरसाती नदी में पुल का निर्माण करवा रहे हैं।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ के लिए हम अभी से तैयारियों में जुट गए हैं लेकिन,उनके संज्ञान में कुंभ के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों में कुछ अनियमितताएं बरतने शिकायत आई है।उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में लगे अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाएं या तो गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करें,अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें।कार्यक्रम में हरिद्वार मेयर किरण जैसल,रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,रानीपुर विधायक आदेश चौहान,पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद,आदि उपस्थित रहे।
