हरिद्वार। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने नगर आयुक्त नंदन कुमार एवं मेयर प्रतिनिधि सुभाषचंद को ज्ञापन सौंपकर संविदा सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।पहाड़ी जन कल्याण ट्रस्ट की अध्यक्ष मुस्कान नेगी,जनहित संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौधरी एवं हिंदू रक्षक दल के राष्ट्रीय प्रमुख नवीन अग्रवाल ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए शीघ्र पूरा करने की मांग की है।नगर आयुक्त को 18सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष कन्हैया चंचल ने कहा कि दैनिक संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए।नगर निगम में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को बीमा,पीएफ,इएसआई का लाभ दिया जाए।सफाई कर्मचारियों की भर्ती में स्थानीय लोगों को वरीयता दी जाए।मृतक आश्रितों को नौकरी दी जाए।सेवानिवृत्ति कर्मचारियों का बकाया भुगतान जल्द से जल्द किया जाए।जनहित संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौधरी एवं पहाड़ी जन कल्याण ट्रस्ट की अध्यक्ष मुस्कान नेगी ने कहा कि शहर को स्वच्छ सुंदर बनाए रखने में सफाई कर्मचारी निर्णायक भूमिका निभाते हैं।विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर कर्मचारी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं।नगर निगम के अधिकारियों को कर्मचारियों की मांगों का संज्ञान लेते हुए तत्काल समाधान करना चाहिए।मुस्कान नेगी ने कहा कि शिक्षित,योग्य एवं अनुभवी कर्मचारियों की तैनाती के साथ पदोन्नति भी दी जाए।डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वालवॉटर टैक्स, बिजली बिलों से मुक्त किया जाए।हिंदू रक्षक दल के राष्ट्रीय प्रमुख नवीन अग्रवाल ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए।उन्होंने कहा कि कम वेतन पर काम कर रहे संविदा कर्मचारी आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं।लेकिन नियमित करने के नाम पर उन्हें आश्वासन दिए जा रहे हैं।सभी संविदा सफाई कर्मचारियों को तत्काल नियमित किया जाए।जिससे उन्हें राहत मिल सके।कन्हैया चंचल ने बताया कि मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है।मेयर प्रतिनिधि सुभाषचंद ने भी समस्याओं के समाधान के लिए आश्वासन कर्मचारियों को दिया।इस दौरान ओमवती,बबीता,शकुंतला,ममता,अनीता,रीना,गुड्डु,सीमा,अनीता,सुरेंद्र,बीना,वंदना,मुकेश,आरती,जोगेंद्र,सोनिया,आशु,उमेशचंद पाण्डेय,आशीष कालरा,मुकेश डिबिया,कमलजीत,किरण पारचा, बबीता पवार,मुकेश,श्यामसिंह सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *