सहारनपुर। मिशन शक्ति के तहत आज नगर निगम में विभिन्न वार्डाे की महिला सफाई मित्रों को किट प्रदान करते हुए स्वच्छता के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने का आह्वान किया गया।
नगर निगम परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में नगर निगम के विभिन्न वार्डाे की महिला सफाईमित्रों हेमलता, कमलेश, उमा, ओमवती, सुदेश, बाला, ब्रजेश, मुकेश, रीना व सुदेश पत्नी राजवीर को सहायक नगरायुक्त बिकास धर दुबे, नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता, कर निर्धारण अधिकारी श्रुति माहेश्वरी, जेडएसओ राजीव चौधरी द्वारा हैलमेट, जूते, गलब्स, मास्क, एप्रिन आदि वस्तुओं के साथ पीपीई किट प्रदान की गयी।
सहायक नगरायुक्त बिकास धर दुबे ने कहा कि सफाई मित्र हमारी सफाई व्यवस्था की रीढ़ है, और कोई भी समाज तब तक सशक्त नहीं हो सकता जब तक महिलाएं सशक्त न हो। उन्होंने सफाई मित्रों से लगन और मेहनत के साथ शहर को और बेहतर साफ -सुथरा बनाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह व परमानंद के अलावा सफाई निरीक्षक अमर ज्योति भी शामिल रही।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *