हरिद्वार। कन्या गुरूकुल परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर कैम्प ग्रांम सीतापुर में छात्राओ ने लक्ष्यगीत से कार्यक्रम का आरम्भ किया।मंच का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा.संगिता मदान ने किया।वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा.संगीता मदान ने स्वयंसेविकाओं को बताया की महिला सशक्तिकरण विषय पर व्याख्यान देते हुऐ कहा कि महिलाओ का शक्तिशाली बनना और अपने जीवन से जुड़े सभी फैसले स्वयं लेना तथा उन्हे सक्षम बनाना महिला सशक्तिकरण है।महिलाओं मे ऐसी ताकत है कि वह समाज व देश में अच्छे बदलाव ला सकती है।कार्यक्रम अधिकारी डा.संगिता मदान ने अपने विचार व्यक्त करते हुऐ छात्राओ को महिला सशक्तिकरण पर बताया कि समाज की आधी आबादी स्त्रियो की है और बिना इन्हें साथ लिए कोई भी समाज अपनी संपूर्णता मे बेहतर नही हो सकता है।डा.मदान ने कहा कि डा.अंबेडकर ने कहा था कि यदि किसी समाज की प्रगति के बारे सही सही जानना हो तो उस समाज की स्त्रियों की स्थिति के बारे में जानना चाहिए।महिला एक सक्शत समाज केा आधारशिला होती है।उन्होने स्वयंसेविकाओ को प्रेरित करते हुए बताया कि शिक्षा आत्मविश्वास और जागरूकता ही महीलाओ को आत्मनिर्भर बनाती है डा.संगीता मदान ने यह कहा कि आज की युवा पीढ़ को अपने अधिकारो के साथ साथ अपने कर्तव्यों को भी समझना चाहिएद्य उन्होने कहा कि महिलाये किसी भी क्षेत्र मे पिछे नही है। आवश्यकता केवल अपने भीतर की क्षमता को पहचानने और उसे सही दिशा मे आगे बढ़ने की है।इसके पश्चात अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से प्राची आनंद के साथ में रजनीश बहुगुणा ने भी महिला सशक्तिकरण विषय पर अपने विचार रखते हुए महिला के अधिकारों व शिक्षा पर प्रकाश डाला ।जज की भूमिका में डा.मनीला व डा.रितु अरोड़ा ने निभाइ।नृत्य प्रतियोगिता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।नृत्य प्रतियोगिता मे प्रथम स्वाती और जशन द्वितीय सुत्री व तृतीय स्तुती और मौली,कार्यक्रम के कर्मचारी राहुल प्रकाश,राजेश कुमार,शोभा देवी,रोहित कुमार गोयल आदि उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *