सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लूट के मुकदमें में वांछित चल रहे दो बदमाशो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध असलाह, एक बिना नम्बर प्लेट की बाईक, चोरी गये 43,000 रुपये की नगदी बरामद की है। क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय मनोज कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्रभारी सुनील नागर व उपनिरीक्षक सुबोध कुमार, श्याम सिंह ने रात्रि को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा ग्राम मंशापुर नहर पटरी बालपुर रजवाहे के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही थी । तभी बालपुर रजवाहे की तरफ से एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखायी दिये, संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी दिखाकर रुकने का ईशारा किया गया । पुलिस टीम को देखकर मोटर साइकिल सवार संदिग्धों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर चिलकाना की तरफ जाने वाली रोड पर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशो की पीछा किया गया । कुछ दूरी पर जाकर बदमाशों की मोटर साइकिल फिसल कर गिर गयी । पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख बदमाशों ने पुनः पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर खेतो की तरफ भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में दोनो बदमाशों को पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया । घायल बदमाशों की पहचान अब्दुल रहमान पुत्र मुन्तजीर निवासी दया गार्डन कालोनी थाना कोतवाली देहात व दिलेशान पुत्र शहजाद निवासी मिल्लतनगर थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई । बदमाशो के कब्जे से 02 तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा/02 खोखा कारतूस .315 बोर, 01 चाकू, 01 बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल व चोरी के 43,000 रुपये नगद बरामद किए गए। घायल बदमाशो को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *