हरिद्वार। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की राजा गार्डन इकाई का गठन किया गया है। नवगठित इकाई में अभिषेक चौहान अध्यक्ष,पंकज बागड़ी महामंत्री,राकेश सैनी कोषाध्यक्ष, आदित्य व चंदन सैनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा सचिन शर्मा संगठन महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डा.विशाल गर्ग,तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया,शुभकामनाएं दी।जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कहा कि एकजुटता से ही व्यापारियों के हितों की रक्षा की जा सकती है।सभी पदाधिकारी एकजुट होकर व्यापारी हितों के कार्य करें।उन्होंने कहा कि ऑनलाइन खरीददारी के चलते व्यापार प्रभावित हो रहा है।जल्द ही केंद्र एवं राज्य सरकार के समक्ष व्यापारियों का पक्ष रखा जाएगा।डा.विशाल गर्ग ने कहा कि व्यापारी टैक्स भुगतान कर अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान देते हैं।सरकार को भी व्यापारियों के हितों का ध्यान रखना चाहिए।डा.विशाल गर्ग ने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने से हो रही व्यापारियों को हो रही परेशानी को लेकर प्रशासन व गैस एजेंसी मालिकों से बातचीत कर राहत दिलाने का प्रयास भी संगठन करेगा।तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा व्यापारी हमेशा ही प्रशासन से तालमेल बिठाकर समस्याओं के समाधान में सहयोग प्रदान करते हैं।कुंभ मेले को सकुशल संपन्न कराने में भी व्यापारी निर्णायक भूमिका निभाएंगे।उन्होंने कहा कि व्यापारियों के समक्ष आने वाली परेशानियों को मिलजुल कर हल किया जाएगा।अरविंद त्यागी एवं गर्व बत्रा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।राजा गार्डन व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष अभिषेक चौहान एवं महामंत्री पंकज बागड़ी ने कहा कि सभी को साथ लेकर व्यापारी हितों के लिए काम करेंगे।
