हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न कराने को लेकर कुलपति प्रो.प्रतिभा मेहता लूथरा की अध्यक्षता व कुलसचिव प्रो.सत्यदेव निगमालंकार के संयोजन में आहुत की गयी।बैठक में परीक्षा नियंत्रक प्रो.एल.पी.पुरोहित ,वित्ताधिकारी प्रो.वी.के.सिंह उप कुलसचिव डा.श्वेतांक आर्य तथा समस्त संकायाध्यक्ष व विभागाध्यक्ष ने भाग लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा में भाग लेकर समविश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न कराने पर जोर दिया।बैठक में परीक्षा नियंत्रक प्रो.एल.पी.पुरोहित,प्रो.वी.के.सिंह,प्रो.पंकज मदान,प्रो.कर्मजीत भाटिया डॉ.राजकुमार भाटिया ,प्रो.नमिता जोशी, प्रो.मयंक अग्रवाल,डॉ.अरुण,डॉ.एम.एम. तिवारी ने विस्तार से चर्चा में भाग लिया।बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कुलसचिव प्रो.सत्यदेव निगमालंकार ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए प्रवेश प्रक्रिया सेल का गठन प्रो.कर्मजीत भाटिया की अध्यक्षता में किया गया।जो जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न करायेगा।कुलसचिव ने कहा कि समविश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्र-छात्राओं को बेहतर संसाधन व सुविधाएं उपलब्ध करायें जायेंगे।कुलपति प्रो.प्रतिभा मेहता लूथरा ने कहा कि हमारे यहां छात्र छात्राओं के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों को संचालन किया जा रहा है।देश ही नहीं विदेशों से छात्र प्रवेश लेने गुरुकुल में आते हैं।हम छात्र/छात्राओं को बेहतर शिक्षण संसाधन व सुविधाएं दिलाने के लिए संकल्पित है।बैठक में समस्त संकायाध्यक्ष,कोर्डिनेटर,विभागाध्यक्ष तथा प्रभारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed