हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीआर चौहान की अध्यक्षता में विकासखंड बहादराबाद की न्याय पंचायत लालढांग के लाला ओम प्रकाश ज्ञान दीप कन्या इंटर कालेज में जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 245क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से 72 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,इस शिविर में 560लोगों ने लिया हिस्सा।शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 68समस्याएं दर्ज कराई गई,जिसमें 22समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक हरिद्वार ग्रामीण अनुपमा रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इस बहुउद्देशीय शिविर में जो भी क्षेत्रीय जनता का समस्याएं दर्ज कराई गए है,उन समस्याओं का त्वरित निराकरण करना सुनिश्चित करे।उन्होंने बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टालों का भी निरीक्षण किया।अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी.आर.चौहान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन समस्याओं का जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में निस्तारण नहीं हो पाया है संबंधित अधिकारी उनका तत्परता से संज्ञान लेते हुए उनका समय सीमा के अंतर्गत निस्तारण करना सुनिश्चित करे, इसमें किसी भी प्रकार से कोई भी शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाए।शिविर में सदस्य जिला पंचायत गैण्डीखाता ब्रजमोहन पोखरियाल,श्रीमती राजेश्वरी,नंद किशोर,सुनील सिंह बिष्ट, कमलेश द्विवेदी,जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पांडे,खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल सहित क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानगण,पंचायत सदस्यगण,अधिकारी व कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *