हरिद्वार। श्रीपंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में सभी तेरह अखाड़ों के संतों ने ब्रह्मलीन कोठारी महंत निंरजन दास महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। महंत आत्माराम महाराज की अध्यक्षता और महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद के संचालन में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति और मानव कल्याण के लिए जीवन समर्पित करने वाले ब्रह्मलीन महंत निरंजन दास महाराज दिव्य महापुरूष थे।उनकी शिक्षाएं सदैव समाज का मार्गदर्शन करती रहेंगी। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के श्रीमहंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत निरंजन दास महाराज त्याग,तपस्या ओर सेवा की प्रतिमूर्ति थे।अखाड़े की प्रगति में उनका अहम योगदान रहा।उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करते मानव सेवा में योगदान का संकल्प ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज एवं निर्मल अखाड़े के कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत निरंजन दास महाराज संत समाज के प्रेरणा स्र्रोत थे।त्याग और तपस्या से परिपूर्ण उनका जीवन सदैव समाज को प्रेरित करता रहेगा।महंत आत्माराम महाराज ने कहा कि संतों का जीवन परमार्थ के लिए ही होता है। ब्रह्मलीन महंत निरंजन दास महाराज ने आजीवन समाज के जरूरतमंद वर्ग की सेवा में योगदान दिया।महंत रामनोमी दास महाराज ने सभी संत महापुरूषों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में धर्म और अध्यात्म का प्रचार प्रसार करने में ब्रह्मलीन महंत निरंजन दास महाराज का अहम योगदान रहा।उनके ब्रह्मलीन होने से अखाड़े को भारी क्षति हुई है,जिसकी पूर्ति करना संभव नहीं होगा।विधायक मदन कौशिक,पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने भी ब्रह्मलीन महंत निरंजन दास महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए।कोठारी महंत राघवेंद्र दास,महंत गोविंद दास,महंत सूर्यांश मुनि,महंत जयेंद्र मुनि,महंत प्रेमदास,महंत सेवादास ने भी संतों महंतों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी,महंत भरत दास,महंत कपिल मुनि,महंत जसविंदर सिंह,महंत सेवादास, महंत दुर्गादास,स्वामी राम मुनि,महंत अरूण दास,महंत हनुमान दास,महंत मुरली दास,महंत कैवल्यानंद,स्वामी रविदेव शास्त्री,महंत रघुवीर दास,महंत दिगंबर मुनि,महंत सूरज दास,महंत जयराम दास,महंत कमल मुनि,आईडी शास्त्री सहित बड़ी संख्या में संत महापुरूष मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *