हरिद्वार। फाल्गुनी कांवड़ में भोलेभक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 15 फरवरी को होने वाले महाशिवरात्रि व्रत के निकट आते ही यात्रा अपने चरम की ओर बढ़ रहा है। गंगा घाटों से लेकर हरिद्वार-बिजनौर हाईवे पर श्रद्धालुओं का जयघोष गूंज रहा है।महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक आने के साथ ही शारदीय कांवड़ यात्रा में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में कांवड़िए हरकी पैड़ी से कांवड़ों में गंगाजल भरकर अपने गंतव्यों को लौट रहे हैं।महाशिवरात्रि तक लाखों शिवभक्त गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचेंगे।कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से मेला क्षेत्र को जोन और सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा और यातायात के इंतजाम किए गए हैं।धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले की धूम है।हरकी पैड़ी सहित तमाम घाटों और बाजारों में हर तरफ बोल बम के जयकारे गूंज रहे हैं।शारदीय कांवड़ यात्रा में पैदल कांवड़िए ज्यादा संख्या में पहुंचते हैं।जिनमें उत्तर प्रदेश के बिजनौर,मुरादाबाद,अमरोहा आदि जनपदों के श्रद्धालुओं की संख्या सर्वाधिक होती है।इसके अलावा सहारनपुर,मुजफ्््फरनगर, मेरठ आदि जनपदों से और उत्तराखंड के कुमाऊं से भी श्रद्धालु हरिद्वार आते हैं और कई दिनों तक पैदल यात्रा करते हुए महाशिवरात्रि पर अपने अभिष्ट शिवालियों में पहुंचकर महादेव शिव का जलाभिषेक करते हैं।महाशिवरात्रि के पावन पर्व से पूर्व फाल्गुनी कांवड़ यात्रा ने हरिद्वार को शिवमय कर दिया है।आस्था की अविरल धारा में डूबे हजारों श्रद्धालु गंगा तट पर उमड़ रहे हैं।घाट से लेकर कांवड़ मार्ग पर हर-हर गंगे और बम-बम भोले के जयघोष से संपूर्ण क्षेत्र गुंजायमान हो उठा है।यात्रियों की बढ़ती संख्या को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कदम-कदम पर पुलिस की तैनाती की गई है,जो श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से उनके गंतव्य की ओर रवाना कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *