सहारनपुर। जिला कारागार में कैदियों की सामान्य जाँच के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कैदियाें का स्वास्थ्य चैकअप कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया।
जिला कारागार में आयोजित शिविर का शुभारंभ कारागार अधीक्षक सत्य प्रकाश सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.प्रवीण कुमार ने संयुक्त रुप से किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जेल अधीक्षक के साथ मरीजो का हाल भी जाना। इस दौरान शिविर के नोडल अधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डा.सर्वेश कुमार ने बताया कि यह कैम्प 5 से 13 फरवरी तक चलेगा। जिसमें जिला कारागार के सभी कैदियो का सामान्य स्वास्थ्य चैक अप, हेपेटाइटिस जाँच, एचआईवी जांच, शुगर जाँच, आवश्यकता अनुसार बलगम की जांच होगी। इस मौके पर जेलर प्रशांत उपाध्याय, जिला मलेरिया अधिकारी डा.शिवांका गौड, टीबी विभाग के स्वास्थ्य अधिकारी डा.आशीष कुमार, जेल चिकित्साधिकारी डा.प्रवीण पुंडीर, डा.नासीर खान, वरिष्ठ क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक एमपी सिंह चावला, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक अशोक पंवार, जेल फार्मासिस्ट दिनेश साजवान सहित शिविर की टीम मे कैदियों की जाँच करने कर लिए डा.पंकज, लैब टेकनिशियन अक्षय कुमार, सुबूर हुसैन, कोर्डिनेटर मोबाइल मेडिकल यूनिट वरुण चैधरी, एचआईवी कॉर्डिंनेटर नाथी राम, नरेन्द्र, मेडिकल कालेज कॉर्डिंनेटर रीता शर्मा, जिला चिकित्सालय कॉर्डिंनेटर प्रवेश कुमार, एम्बुलेंस टीम के चिकित्सा अधिकारी डा.रीतू राणा, फार्मासिस्ट सचिन कुमार, स्टॉफ नर्स सरिता रानी, लैब टेकनिशियन मोनू व वाहन चालक आर्यन मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *