उधमपुर ,04 फरवरी। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को गोली लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि दो आतंकवादी एक गुफा में छिपे हुए हैं। सेना की व्हाइट नाइट कोर के अंतर्गत ष्टढ्ढस्न डेल्टा, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद बसंतगढ़ क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।
रामनगर के जाफर जंगल इलाके में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को गोली लगी, लेकिन वह अपने साथी के साथ गुफा के भीतर घुस गया। सूत्रों के अनुसार, गुफा में दो संभावित निकास मार्ग हैं, जिन्हें सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर सील कर दिया है।
व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इंटेलिजेंस आधारित संयुक्त ऑपरेशन के तहत ष्टढ्ढस्न डेल्टा के जवानों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में ऑपरेशन शुरू किया है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और मुठभेड़ जारी है। मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे आतंकियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर गुफा से बाहर निकलने की कोशिश की, जिसके बाद फिर से फायरिंग हुई और तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इसके बाद अतिरिक्त सुरक्षाबलों को मौके पर भेजा गया और घेराबंदी और सख्त कर दी गई।
सुरक्षाबलों ने आतंकियों को निष्क्रिय करने के लिए अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (यूबीजीएल) का भी इस्तेमाल किया। आतंकियों की स्थिति का पता लगाने के लिए गुफा के अंदर ड्रोन भेजा गया है। उधमपुर के साथ-साथ किश्तवाड़ जिले में भी ऑपरेशन त्राशी-1 चलाया जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *