डा.नरेश बंसल ने ’जिला के अधिकारियों संग ग्रामीणो के बीच पहुंच समस्या जानी
देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल ने इस वर्ष की योजना मे नय सांसद आदर्श ग्राम चयन किया है।डा.नरेश बंसल ने अपने नोडल जिले देहरादून के सहसपुर ब्लाक के हरियावाला कलां गांव का चयन किया है,बतौर सांसद गोद लेकर इस गांव के विकास की रूपरेखा भी तय करने हेतु,आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता मिलन कर समस्या जानने हेतु शनिवार डा.नरेश बंसल सभी अधिकारीगण के साथ गांव हरियावाला पहुंचे व उपस्थित जनप्रतिनिधिगण व गांव के निवासीयो से समस्याए जानी व विकास हेतु सुझाव मांगे,गाँव के विकास का प्लान अधिकारीगण के साथ बैठक मे तय किया जाएगा,इससे ग्राम व्यवस्था को भी सशक्त किया जा सकेगा। डा.नरेश बंसल ने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत उन्होने ये गांव गोद लिया है,अब यह गांव प्रशासनिक स्तर पर निगरानी में रहेंगा। योजनाओं से संतृप्त करने के साथ ही गांव में विकास की अतिरिक्त योजनआों को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रयास किया जाएगा।डा.नरेश बंसल ने समस्त विभागों को निर्देशित किया है कि उक्त ग्राम पंचायत की कार्य योजना डीआरडीए में उपस्थित होकर पोर्टल पर फीड कराना सुनिश्चित करेंगे।इसके बाद गांव को समग्र योजना से आच्छादित करने के अभियान में जुटेंगे।इस कार्य मे किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।उन्होंने स्थानीय स्तर पर विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए लक्ष्य निर्धारण कर कार्य करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि मूल रूप से विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय से कार्य करने के बाद ही योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया जा सकता है। बैठक मे विधायक सहदेव पुंडिर,सीडीओ अभिनव शाह,पीडी विक्रम सिंह,जिला पंचायत सदस्य कंचन देवी,ग्राम प्रधान रजनी देवी,प्रधान कंडोली कोमल देवी ,धीरज गुलेरिया कनिष्ठ प्रमुख,पुर्व प्रधान आशीष नेगी,मेघ सिंह आदी संबंधित जनप्रतिनिधिगण ,अधिकारीगण, पार्टी पदाधिकारीगण व भारी संख्या मे आमजन उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *