हरिद्वार। समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल के नेतृत्व में बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर का विधान सभा व ब्लॉक भगवानपुर के 3गांवो में बहुउद्देशीय शिविर के दौरान कुल 83 शिकायतें दर्ज की गयी।इनमें जहाजगढ़(बालेकी युसूफपुर)-34,.कादरपुर(बालेकीयुसूफपुर)15तथा सरठेडी शाह जहांपुर में 34शिकायतें शामिल है।देशराज कर्णवाल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना तथा समाज कल्याण व अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना रहा। शिविर में क्षेत्रीय नागरिकों ने सैकड़ो की संख्या में बढ़-चढ़कर शामिल होकर अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं।इनमें कई समस्या एक जैसी थी जिसमे 20समस्याओं का समाधान शिविर स्थल पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया,जबकि कुछ जिला स्तर की समस्याएं थीं जिन्हें समाधान हेतु जिलाधिकारी व शासन को प्रेषित किया जाएगा।इस अवसर पर देशराज कर्णवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना साकार होगा।शिविर में सभी संबंधित रेखीय विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारीगण,ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्यगण एवं सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *