हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के शिक्षक संघ एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व कुलपति प्रो.हेमलता के. के विदाई समारोह के अवसर पर आभार एवं सम्मान समारोह प्राचीन भारतीय इतिहास,संस्कृति एवं पुरातत्व में आयोजित किया गया। समारोह में देश के जाने-माने वैज्ञानिक एवं पर्यावरणविद प्रो.बी.डी.जोशी ने मुख्य अतिथि बतौर कहा कि समविश्वविद्यालय में पहली बार दोनों संघों के द्वारा प्रो.हेमलता के.का भव्य विदाई समारोह आयोजित हुआ है।इस अवसर पर शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी एकजुट होकर बड़ी प्रशंसा के साथ कार्यक्रम को अंजाम दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि मैंने 34साल तक गुरुकुल की सेवा की है लेकिन इस कार्यक्रम में सभी की उपस्थिति देखने को मिल रही है।इस अवसर पर प्रो.हेमलता के. ने कहा कि इंसान को दो बातों का ध्यान रखना चाहिए पहला कि अपने कार्य के प्रति सजगता एवं दूसरा निडर होना चाहिए।जब यह दोनों चीजें हमारे अन्दर समाहित होती है, तब हमारी मानसिक स्थिति किसी से प्रभावित नहीं होती है। विश्वविद्यालय की गरिमा को बढ़ाने के लिए प्रत्येक कर्मचारी का सहयोग सापेक्ष रूप में मिला है।आज विश्वविद्यालय रेगुलेशन 2023 के अनुसार संचालित है।शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो.एम.एम.तिवारी ने कहा कि समविश्वविद्यालय में समरसता का माहौल दोनों यूनियनों ने मनाया है।आज पूर्व कुलपति प्रो. हेमलता के.का सम्मान किया गया।उन्होंने कहा कि प्रो.हेमलता के.चुनौतियों का नाम है। उन्होंने संघर्ष झेलकर समविश्वविद्यालय को बचाने का कार्य किया है।आज समविश्वविद्यालय केंद्रीय विश्वविद्यालय की तरफ जा रही है।यहां पर सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने आकर एकजुटता का परिचय दिया है।शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज एवं महामंत्री नरेंद्र मलिक ने कहा कि संघर्ष समविश्वविद्यालय में चलता रहा है,लेकिन पूर्व कुलपति प्रो.हेमलता के.ने कदम से कदम मिलाकर सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का साथ दिया है।आज प्रो.हेमलता के.समविश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त हो रही है,मगर उनकी कर्तव्यनिष्ठा विश्वविद्यालय के इतिहास में अंकित रहेगी।इस अवसर पर प्रो.एल.पी.पुरोहित,प्रो.नमिता जोशी ,प्रो.पंकज मदान,प्रो.देवेन्द्र गुप्ता,प्रो.सुरेखा राणा,प्रो.सीमा शर्मा,डा.मुदिता अग्निहोत्री,शशिकांत ,शत्रुघ्न झा,डॉ.धर्मेन्द्र बालियान,डा.मंजुषा कौशिक,डा.निधि हाण्डा इत्यादि ने अपने विचार व्यक्त किए।इस दौरान समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन दीपक वर्मा ने किया।
